• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। डैंपियर नगर में पांच लाख के बकाए पर सील की संपत्ति

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने कर वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को डैंपियर नगर में एक संपत्ति को सील कर दिया। इस मकान पर हाउस, वाटर और सीवर का करीब पांच लाख रुपए का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा कर वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। बकाएदारों से भी विभिन्न तरीकों से वसूली की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम डैंपियर नगर पहुंची। यहां राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी की संपत्ति को सील किया गया। इस पर पांच लाख रुपये नगर निगम का बकाया था।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने हाउस, वाटर और सीवर टैक्स विगत कई साल से जमा नहीं किया था। शासन के आदेश निर्देश हैं कि बकाएदारों से वसूली की जाए। इधर, मथुरा-वृंदावन में नगर निगम के 150 बकाएदार हैं, जिन पर करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.