• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा। नवागत एसएसपी के लिए छह दिसंबर चुनौती

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवागत एसएसपी शैलेष पांडेय के लिए छह दिसंबर चुनौतीपूर्ण होगा। हिंदूवादियों के एलान से श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुद्दा गर्माया हुआ है। मथुरा में एसपी सिटी रहते हुए भौगोलिक स्थिति से नवागत एसएसपी पूरी तरह से वाकिफ हैं। वह बुधवार को चार्ज ले सकते हैं। 2011 बैच के आईपीएस शैलेष पांडेय अभी तक प्रयागराज के एसएसपी रहे। तबादला होने पर मथुरा जिले की कमान सौंपी गई है। चार्ज संभालते ही सबसे बड़ी चुनौती नवागत एसएसपी के लिए 6 दिसंबर होगा। लगातार हिंदूवादी संगठन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुद्दे को गर्माए हुए हैं। छह दिसंबर पर यह मुद्दा और गर्मा न सके, इसके लिए नवागत एसएसपी को चार्ज संभालने के बाद ऐसी रणनीति तैयार करनी होगी, जिससे जनपद का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे। साल 2015 में एसपी सिटी रहते हुए मथुरा की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ नवागत एसएसपी के लिए यह नया जिला तो नहीं है पर कप्तान के रूप में जरूर उनकी यह पारी नई होगी। मंगलवार की देरशाम तक नवागत एसएसपी प्रयागराज में डटे हुए थे। संभावना जताई जा रही बुधवार को वह चार्ज ग्रहण कर सकते हैं। एसएसपी रहे अभिषेक यादव को बुधवार की दोपहर १२ बजे पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी जाएगी। चार महीने के कार्यकाल में एसएसपी ने ९ महीने पुराने मां और बेटों की हत्या का खुलासा करके अपनी मंशा से रूबरू कराया था। लगातार बदमाशों को मुठभेड़ में घायल करके सलाखों के पीछे पहुंचाया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.