• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा। जिला जज की अदालत में केस स्थानांतरण पर 12 दिसंबर को सुनवाई

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के केस स्थानांतरण प्रार्थना पत्र पर जिला जज की अदालत में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत अब इस मामले में 12 दिसंबर को सुनवाई करेगी।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन-२ की अदालत में चल रहा है। जब कि श्री कृष्ण जन्मस्थान संबंधी अन्य वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहे हैं। शिशिर चतुर्वेदी ने अपने केस को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थानांतरण करने के लिए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी परंतु नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि केस स्थानांतरण संबंधी वाद में जिला जज की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए १२ दिसंबर की तारीख तय की है। 

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.