• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा। छात्रा ने घर की पहली मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

ByVijay Singhal

Dec 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की रहने वाली छात्रा ने घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा हाईवे स्थित एक कैफे में अपनी सहेली व दोस्त के साथ गई थी। वहां कैफे संचालक व दो अन्य ने उसकी वीडियो बना लिया था। छात्रा ने वीडियो वायरल होने के डर से आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को हाईवे क्षेत्र एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसकी भतीजी ने चौथी मंजिल की छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर उसे परिजनों ने उपचार को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

होश आने पर भतीजी ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ एक कैफे पर गई थी। वहां कैफे संचालक, उसके कर्मचारी व सहेली के मिलने वाले ने वहां उनकी वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह के अनुसार किशोरी के चाचा की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.