• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा। श्रीद्वारिकधीश मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Nov 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्रीद्वारिकधीश मंदिर में सोमवार को ही गोवर्धन पूजा की गई। सुबह 10 बजे गोबर के बनाए गए श्रीगिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। द्वारिकाधीश के साथ ही पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के दाऊजी घाट स्थित मदन मोहन मंदिर में भी आज ही गोवर्धन पूजा की गई। वहीं सोमवती अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु काफी संख्या में यमुना में स्नान करने के लिए विश्राम घाट पहुंचे। यहां स्नान आदि कर श्रद्धालुओं ने श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री गिरिराज की पूजा अर्चना के गवाह बने। इस दौरान समूचा मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं गोवर्धन के जतीपुरा मुखारबिंद स्थित श्री गिरिराज मंदिर में भी आज ही गोवर्धन पूजा की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.