हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुराने बस अड्डे जांच के लिए अधिकारी पहुँचकर बसों की जांच की । रोडवेज से अनुबंधित बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट नहीं होने संबंधी अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज के अधिकारी बृहस्पतिवार को पुराने बस अड्डे पहुंचे। अधिकारियों ने बसों की जांच की और जिन बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली उनके चालकों को चेतावनी दी। मथुरा डिपो के स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा टीम के साथ पुराने बस अड्डे पहुंचे और वहां खड़ी बसों की जांच की। इस दौरान कई बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बस चालकों को चेतावनी दी। बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट रखने के निर्देश दिए। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र सीट के अंदर बने बक्से में रखे मिले। उन्हें निर्धारित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। जिन बसों के आगे अनधिकृत रूप से लोहे के बंपर लगे थे। उन्हें भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद बसों की जांच की है। जिन बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली है। उन्हें चेतावनी देने के साथ ही निर्धारित स्थान पर अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट रखने के निर्देश दिए हैं। बसों के आगे अनधिकृत रूप से लगे लोहे के बंपर भी हटवाने के लिए कहा है।- संजीव शर्मा मथुरा डिपो के स्टेशन अधीक्षक उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
