हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बल्देव में तैनात एक सिपाही ने एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह सिपाही मिट्टी ले जाने की एवज में रुपए ले रहा था। पीड़ित ने सिपाही के रुपए मांगे जाने से तंग आ कर उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया। पीड़ित ने जैसे ही सिपाही को दस हजार रूपए दिए उसे एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। मथुरा के बलदेव थाना पर तैनात सिपाही संतोष यादव गांव भरतिया के रहने वाले विशंभर से दस हजार रूपए की मांग कर रहा था। विशंभर निजी कार्य के लिए मिट्टी खुदवा रहा था। सिपाही उस पर मिट्टी खनन करने का आरोप लगाकर रुपयों की मांग कर रहा था। सिपाही संतोष यादव मिट्टी के एवज में दस हजार रूपए देने के लिए विशंभर पर दबाव बना रहा था। विशंभर द्वारा बार बार संतोष से कहा गया कि वह मिट्टी का खनन नहीं करता बल्कि निजी कार्य के लिए मिट्टी ले रहा है। लेकिन संतोष नहीं माना। संतोष ने जब विशंभर पर ज्यादा दबाव बनाया तो उसने सिपाही को सबक सिखाने का बीड़ा उठाया। विशंभर ने सिपाही के द्वारा रुपए मांगने की शिकायत आगरा एंटी करप्शन टीम को की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने सिपाही संतोष यादव को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन टीम ने संतोष को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रणनीति बनाई। टीम ने संतोष को पकड़ने के लिए विशंभर को दस हजार रूपए दिए। जिसके बाद विशंभर ने रुपए देने के लिए संतोष को महावन थाना क्षेत्र में बुलाया। जहां जैसे ही संतोष ने रुपए पकड़े वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। संतोष यादव को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद एंटी करप्शन की टीम थाना महावन ले आई। जहां उसको पुलिस के सुपुर्द करते हुए मुकद्दमा दर्ज करा दिया। एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सिपाही संतोष के खिलाफ कार्यवाही की।
7455095736
