• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। टीएमएस पोर्टल नहीं खुलने से आयुष्मान कार्डधारकों को नहीं मिला उपचार

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रीटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) पोर्टल नहीं खुलने से आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध रोगियों को बृहस्पतिवार को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल गए तो उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया गया, जिससे उन्हें उपचार नहीं मिल पाया। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही।
आयुष्मान योजना के तहत किसी भी रोगी को अस्पताल में भर्ती करने से पूर्व भारत सरकार के टीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद ही अस्पताल में भर्ती किया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह से पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इस कारण कई रोगियों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा सका। साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे डायलिसिस आदि से भी वंचित होना पड़ा। इसके चलते सुबह से ही आयुष्मान योजना प्रभारी के पास रोगियों और उनके तीमारदारों के फोन आते रहे। शाम 5 बजे तक यही स्थिति बनी रही और मरीज परेशान होते रहे। आयुष्मान योजना प्रभारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से भारत सरकार के टीएमएस पोर्टल के खुलने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते काफी मरीज परेशान रहे। उनके फोन भी आए, लेकिन जब तक इस पोर्टल पर मरीज का पंजीकरण नहीं हो जाता, तब तक कुछ नहीं किया जा सकता।
जिले में सूचीबद्ध हैं 65 अस्पताल
आयुष्मान योजना के तहत जिले के 65 अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को मिलती हैं। 65 में से 48 निजी अस्पताल हैं और शेष 17 में तीनों जिला अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.