• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। जिला अस्पताल के डॉक्टर परनाबालिग लड़की लगाया छेड़खानी का आरोप

ByVijay Singhal

Jun 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की ने लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुखार का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी।
ओपीडी में भीड़ होने के कारण किशोरी इलाज कराने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची। जहां उसको डॉक्टर कल्पन तिवारी मिले। किशोरी का आरोप है कि कल्पन तिवारी को अपनी परेशानी बताते हुए इलाज करने की बात कही तो डॉक्टर ने चैकअप करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की और गंदी हरकत करने लगा। किशोरी ने डॉक्टर की हरकतों का विरोध किया और कहा क्या कर रहे हो तो डॉक्टर ने कहा कि ऐसे ही चैकअप करते हैं। इस पर किशोरी ने कहा कि अगर कोई आपकी पत्नी के साथ ऐसा करे तो कैसा लगेगा इस पर डॉक्टर कल्पन तिवारी ने कहा अच्छा लगेगा। यह सुनकर किशोरी इमरजेंसी रूम से बाहर निकल आई।
किशोरी इमरजेंसी रूम से निकलकर जिला अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी पर पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने पहले तो मामले को टालने का प्रयास किया लेकिन युवती के हंगामा करने पर पुलिस उसके साथ इमरजेंसी रूम पहुंची। किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने जब कोई एक्शन नहीं लिया तो वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की बात सुनकर आग बबूला हुए परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के साथ खींचतानी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा होते रहने के बाद
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंचने के बाद किशोरी ने पुलिस के सामने डॉक्टर पर बदसलूकी और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि आरोप लगाया गया है डॉक्टर के साथ भी मारपीट की गई है मामले की जांच कर रहे हैं। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि सरकारी डॉक्टर पर ऑन ड्यूटी आरोप लगाया है मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.