हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बच्चों के अधिकार के प्रति काम करने वाली संस्था चाइल्ड लाइन के द्वारा दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत मथुरा में एसएसपी ऑफिस पर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पुलिस कर्मियों के तिलक लगाकर सुरक्षा धागा बांधा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा बच्चों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना था। जिससे बच्चे बिना भय के अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें। सुरक्षा बंधन कार्यक्रम के तहत मथुरा के एस पी क्राइम हरिगोविंद मिश्रा ने बताया कि वह बच्चों के मामले में बहुत गंभीर हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें अभी से जागरूक करना पड़ेगा। एस पी क्राइम ने कहा कि चाइल्ड लाइन संस्था द्वारा आयोजित सुरक्षा बंधन कार्यक्रम बच्चों एवम प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। चाइल्ड लाइन संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह 9 नवंबर से 14 नवंबर तक मनाया जाता है। जिसमें लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी के तहत शनिवार को चाइल्ड लाइन संस्था द्वारा एसएसपी ऑफिस पर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। मार्तण्ड प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) ने बताया कि बच्चे पुलिस के लिऐ एक सहायक की भूमिका अदा कर सकते है। इसलिए पुलिस तथा बच्चों के बीच अच्छा संवाद एंव समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को कहा कि अगर वह अपने आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिससे अपराध होने से पहले ही अपराधी को पकड़ा जा सके। चाइल्ड लाइन र्कोडिनेटर नरेन्द्र परिहार ने बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत चाइल्ड लाइन द्वारा पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सुरक्षा बन्धन कार्यक्रम मनाया गया। जब भी बच्चे घर से निकलते है तो उन्हे डर रहता है कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाये। बच्चों के सुरक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों साथ सुरक्षा बन्धन कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें बच्चे जब भी अपनी समस्याओ को लेकर किसी भी थाने में जाते है तो उनकी बातो को सुना जाए और उनकी मदद की जाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों तथा पुलिस को आपस में मित्र बनाना है। जिससे बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को कम किया जा सके। सुरक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा चाइल्ड लाइन सदस्य पवन कुमार सैनी, नामिषा शर्मा, ममता वर्मा, गुंजन सोनी, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार सैनी, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
