• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। हाईवे पर कट बंद होने से 5 से 10 किलोमीटर घूम रहे ग्रामीण

ByVijay Singhal

Apr 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  हाईवे पर कट बंद होने से महुअन सहित कई गांवों के ग्रामीणों को पांच से दस किलोमीटर का फेर लगाना पड़ रहा है। यानी आप अपने वाहन से हैं तो घरों को लौटने के लिए आधे घंटे का समय और 50 से 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।आगरा से मथुरा के मध्य सभी चौराहे, तिराहे के कट बंद कर दिए गए हैं। हाईवे को दुर्घटनामुक्त करने और एक्सप्रेसवे बनाने के लिए कट बंद किए हैं, अच्छी पहल है। किसी को इससे जरा भी आपत्ति नहीं है। लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने से पहले जनता को होने वाली परेशानी पर एनएचएआई को ध्यान देना चाहिए। महुअन, कुरकन्दा, बरारी, बाद, रिफाइनरी और इनसे भी आगे सारे चौराहों के कट अब बंद हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जहां-जहां एनएचएआई ने हाईवे पर कट बंद किए हैं, उन जगहों पर ग्रामीणों की आवश्यकतानुरूप अंडरपास बनवाए जाएं। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र यादव का कहना है कि गांवों पर जहां कट बंद किए गए हैं, वहां अंडरपास निर्माण अति जरूरी है। झंडीपुर निवासी सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह, महुअन निवासी यशपाल, सोरन, जोगेंद्र आदि का कहना है कि कट बंद होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.