हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वन विभाग ने गांव राल में खेतों पर छह हरे पेड़ काटने पर खेत स्वामी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ थाना जैंत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोपियों द्वारा काटे गए पेड़ों की लकड़ियां भी गायब कर देने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के वन रक्षक भारत सिंह ने अपने साथी बलराम माली के साथ क्षेत्र के गांव राल में बताए गए खेत पर टीम के साथ दबिश दी। यहां उन्हें प्रतिबंधित प्रजाति के एक शीशम, एक जामुन एवं चार पॉपूलर के पेड़ों के कटे हुए ठूंठ जड़ सहित जमीन में मिले। वहीं उन सभी पेड़ों की लकड़ियां मौके से गायब मिली। इनमें जामुन का तना 110 सेमी, शीशम का तना 90 सेमी एवं पॉपूलर के पेड़ों के तने 140, 94, 140 एवं 150 सेमी के मिले हैं। बन अधिकारियों द्वारा आस पास जानकारी करने पर पता लगा कि इन पेड़ों को खेत स्वामी परषोत्तम, कलुआ एवं राजू निवासीगण गांव राल ने गत सात नवंबर को काट दिया था। वन्य अधिकारियों ने थाना जैंत में तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा चार एवं दस के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
