हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर समाज के दो प्रमुख वर्ग आमने-सामने आ गए। एक खेमे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए हैं। इससे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अग्रवाल सभा के चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए हैं। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा का निर्वाचन प्रत्येक तीन साल बाद होता है। वर्तमान में निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विभिन्न पदों को लेकर समाज के प्रमुख लोगों में प्रतिस्पर्धा रहती है, जो इस बार भी देखी जा रही है। नामांकन के दौरान प्रमोद गर्ग कसेरे और उमाशंकर अग्रवाल एड. ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए थे। अध्यक्ष पद के दोनों ही दावेदारों ने अन्य पदों पर भी अपने-अपने समर्थकों से नामांकन कराए। इस से स्पष्ट हो गया कि चुनाव दो धड़ों के बीच होगा। नामांकन खत्म होते ही आरोपों का दौर शुरू हो गया। एक धड़ा आक्रामक रूप में सामने आ गया और बैठकों के माध्यम से आरोपों की झड़ी लगा दी। रविवार को इस धड़े ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ही आरोपों के घेरे में ले लिया। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने अग्रवाल सभा की निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इसका कारण उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। आरोपों को लेकर उन्होंने कहा है कि चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्षता पूर्ण आयोजित की जा रही थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर मुखर हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चुनाव की कोई तैयारी नहीं थी। कोशिश आनन-फानन में चुनाव कराने की थी। बात न बनने पर चुनाव स्थगित किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
