हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में कंप्यूटर सेंटर CCC खोला गया। इस सेंटर का जिलाधिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कलेक्ट्रेट कंप्यूटर सेंटर 14 हाईटेक तकनीक से लैस कंप्यूटर के अलावा हाई स्पीड इंटरनेट और प्रिंटर से सुसज्जित किया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर ने नव संवत्सर के अवसर पर कलेक्ट्रेट कंप्यूटर सेंटर खोला गया। इस सेंटर में लगाए गए कंप्यूटर को चलाने के लिए 25 लेखपालों का टेक्निकल पूल तैयार किया गया है। इन सभी को कम्प्यूटर चलाने की ट्रेनिंग दी है। समय- समय पर जरूरत पड़ने पर यह लेखपाल शासकीय कार्यों को करेंगे। कलेक्ट्रेट कम्प्यूटर सेंटर का उद्देश्य हैं, जिसमें IGRS तथा जन सुनवाई का प्रभावी क्रियान्वयन। कलेक्ट्रेट मथुरा परिसर में नव निर्मित कलेक्ट्रेट कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शासन एवं जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का कार्य किया जायेगा। सेंटर में डाटा फीडिंग, समय समय पर शासन स्तर से प्राप्त होने वाले निर्देशों के अंतर्गत जनपद व तहसील स्तरों पर होने वाले डाटा फीडिंग के कार्य इस कलेक्ट्रेट कम्प्यूटर सेंटर पर केन्द्रीकृत रूप से किये जा सकेंगे।
इसके अलावा निर्वाचन सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन के समय जनपद मुख्यालय व तहसीलों में होने वाले डाटा फीडिंग इत्यादि के कार्यों को इस कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से प्रभावी रूप से सम्पादित किया जा सकेगा। ट्रेनिंग सेंटर एवं शासन स्तर से शुरू की जाने वाली नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस कम्प्यूटर सेंटर को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
