हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर स्थित एक घर में घुसकर पड़ोस के लोगों ने टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार रात की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होना बता रही है। शुक्रवार तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। थाना हाईवे की विकास नगर कॉलोनी निवासी टेंपो चालक मुकेश कुमार (40) पुत्र ब्रजेंद्र सिंह के घर में इसी क्षेत्र के रहने वाले 4-5 लोग घुस गए। हाथों में सरिया, लाठी और डंडे लिए इन लोगों ने घर की दूसरी मंजिल पर सोए मुकेश को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे सीढ़ियों से उसे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान छोटा बेटा विवेक 13 वर्षीय चीखता रहा, लेकिन किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। घटना के बाद वक्त मुकेश की पत्नी सुनीता अपने बड़े बेटे ऋषभ के साथ अपने मायके गई हुई थी। सुबह मुकेश के बहनोई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर (क्राइम) दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
