• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। हाईवे के बाकलपुर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े, चले लाठी-डंडे और पथराव

ByVijay Singhal

Mar 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे के बाकलपुर गांव में धुल्हेड़ी पर डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार के साथ एक-दूसरे के हमला किया गया। हाईवे पुलिस के पहुंचने पर हमलावर छतों से पथराव करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के ६ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना हाईवे के मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर बाकलपुर में धुल्हेड़ी पर डीजे बज रहा था। इस पर नाचने को लेकर धर्मेंद्र और लक्ष्मण पक्ष के लोगों के मध्य कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद भी मामला शांत नहीं हो सका। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला किया। हाईवे पुलिस को देखकर छतों से पथराव करते हुए भाग खड़े हुए। अतिरिक्त पुलिस भी थाने से गांव पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके एक पक्ष से धर्मेंद्र, राम सिंह, चंदन और दूसरे पक्ष के लक्ष्मण, हरीकांत, देवेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चंदन के सिर में चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि एसआई रविंद्र बाबू ने रौकी, जसवंत, सोनू, रिंकू, मनोज उर्फ भोला, महेंद्र, नेम सिंह, रूपेंद्र, मंकू, कलुआ, धर्मेंद्र, राम सिंह, चंदन, लक्ष्मण, हरीकांत और देवेंद्र को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.