हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होली के त्योहार से एक दिन पहले हाथी टीला पर बनाई गई जिस चहारदीवारी को नगर निगम ने गिरा दिया था, उसे होली के दिन फिर बना लिया गया है। चहारदीवारी गिराने के दौरान नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया था। इस पर फिर कब्जे की कोशिश को लेकर श्रीकृष्ण सेना के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचे श्रीकृष्ण सेना के मंत्री प्रेम सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि शहर के मध्य केआर इंटर कॉलेज के पीछे नगर निगम के स्वामित्व और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में करीब ३-५ एकड़ हाथी टीला नामक स्थल है। इस पर कब्जा किया जा रहा है। होली से एक दिन पहले जिस चहारदीवारी को नगर निगम ने गिराया था, उसे होली के दिन फिर बना लिया गया है। इस जमीन को लेकर पूर्व में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव ने नगर निगम, पुरातत्व और तहसील की संयुक्त टीम से सर्वे भी कराया था। तीन दिन की प्रक्रिया के दौरान तहसील ने संरक्षित जमीन की नापजोख भी की थी। कटीली झाड़ियां होने के कारण नापजोख पूरी नहीं हो सकी थी। इस संरक्षित जमीन पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया जा रहा है। इस कब्जे को हटाए जाने की जिम्मेदारी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे और प्रेम सिंह के बीच तड़का भड़की भी हो गई। हालांकि बाद में इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम और पुलिस से वार्ता की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
