हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गणेशरा रोड पर सिंचाई विभाग ने अपर खंड आगरा नहर पर के किनारे गणेशरा रोड पर अपनी जमीन पर हो रहे कब्जों को हटवाने लिए बुलडोजर चलाना प्रारंभ कर दिया है। पहले दिन हाईवे से गणेशरा की तरफ कुछ बाउंड्रीवॉल और मकान हटाने की कार्रवाई की गई। इससे क्षेत्र खलबली मच गई। उधर सिंचाई विभाग की जमीन पर बने बहुमंजिला अशोका हाइटस को गिराने के मामले मेें अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। जानकारी रहे कछ दिन पूर्व सिंचाई विभाग ने अशोका हाइट्स सहित अन्य अतिक्रमण करने वालोें को नोटिस दिया था। जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू की है।
भूमाफिया और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सिंचाई विभाग की अपर खंड आगरा नहर के गणेशरा रोड पर बेशकीमती जमीन पर कब्जे कर लिए गए। विभाग की लापरवाही के चलते न विभाग के नाले किनारे छोटे निर्माण हए बल्कि अशोका हाइट्स नाम की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग भी तैयार हुई। इस 6 मंजिला इमारत में 156 फ्लैट तैयार किए गए। जबकि विकास प्राधिकरण ने इसमें 72 फ्लैट का नक्शा पास किया।
वर्ष 2017 में नींद से जागे सिंचाई विभाग ने जमीन का चिन्हांकन किया तो पाया कि जो नाला 35 फुट था वह केवल आठ फुट ही रह गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी फिर चुप्पी साध गए और पांच साल बाद फिर से कार्रवाई प्रारंभ हुई। करीब तीन माह पहले अशोका हाइट्स पर नोटिस लगाया गया तथा बिल्डिंग के मालिक जयंती प्रसाद अग्रवाल से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सिंचाई विभाग के एई नवनीत गर्ग ने बताया कि हमने कुछ बाउंड्रीवॉल एक मकान को हटाया। अशोका हाइट्स के मामले में तहसीलदार चिन्हांकन करेंगे उसके बाद कार्रवाई होगी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes