• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। गोवर्धन में रेलवे में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से दस लाख रुपये की ठगी

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा। गोवर्धन में रेलवे में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से दस लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक पीड़ित की तहरीर पर गांव भवनपुरा निवासी सीआरपीएफ कर्मी समेत सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
राकेश कुमार निवासी भोजपुरा कोतवाली दौसा (राजस्थान) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने साथी शिंभू दयाल,मूलचंद गुर्जर,विश्राम गुर्जर ,जल सिंह गुर्जर के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने आया था। तभी भवनपुरा निवासी मुकेश कुमार से मुलाकात हो गई। संपर्क बढ़ने पर मुकेश ने खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताया। कहा, उसके जीजा रेलवे में डीआरएम हैं। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देेंगे। इसके एवज में दस लाख रुपये एडवांस मांगे। पांचों घर पर चर्चा कर गोवर्धन पहुंचे। यहां के बस स्टैंड पर मुकेश का भाई रोल सिंह व प्रताप पहुंचे। जहां से सभी मोटरसाइकिल से गांव भवनपुरा पहुंचे। आरोप है की घर पर मुकेश कुमार, रोल सिंह व दो अन्य लोग भी मिले। यहां उन्होंने मुकेश कुमार को आठ लाख बीस हजार रुपये नकद 7 जून 2019 को दे दिए। शेष रुपये मुकेश ने अपने, रोल सिंह, योगेंद्र चौधरी, मंजू चौधरी, राजकुमार के बैंक खाते में डलवाए। आरोपियों ने रेलवे की फर्जी वेबसाइट पर बच्चों का रिजल्ट भी दिखवाया। उसके बाद न तो मुकेश कुमार फोन पर बात करता है और न ही फोन रिसीव करता है। मुकेश कुमार वर्तमान में गुवाहाटी (आसाम) में तैनात है। पीड़ित राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश कुमार, रोल सिंह व प्रताप सिंह निवासी भवनपुरा थाना गोवर्धन, योगेंद्र चौधरी व उसकी पत्नी मंजू चौधरी निवासी लालपुर मथुरा, राजकुमार चौधरी निवासी अवरानपुरा, हाथरस व एक अज्ञात के विरुद्ध ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया की नौकरी के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।का मामला प्रकाश में आया है। एक पीड़ित की तहरीर पर गांव भवनपुरा निवासी सीआरपीएफ कर्मी समेत सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
राकेश कुमार निवासी भोजपुरा कोतवाली दौसा (राजस्थान) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने साथी शिंभू दयाल,मूलचंद गुर्जर,विश्राम गुर्जर ,जल सिंह गुर्जर के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने आया था। तभी भवनपुरा निवासी मुकेश कुमार से मुलाकात हो गई। संपर्क बढ़ने पर मुकेश ने खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताया। कहा, उसके जीजा रेलवे में डीआरएम हैं। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देेंगे। इसके एवज में दस लाख रुपये एडवांस मांगे। पांचों घर पर चर्चा कर गोवर्धन पहुंचे। यहां के बस स्टैंड पर मुकेश का भाई रोल सिंह व प्रताप पहुंचे। जहां से सभी मोटरसाइकिल से गांव भवनपुरा पहुंचे। आरोप है की घर पर मुकेश कुमार, रोल सिंह व दो अन्य लोग भी मिले। यहां उन्होंने मुकेश कुमार को आठ लाख बीस हजार रुपये नकद 7 जून 2019 को दे दिए। शेष रुपये मुकेश ने अपने, रोल सिंह, योगेंद्र चौधरी, मंजू चौधरी, राजकुमार के बैंक खाते में डलवाए। आरोपियों ने रेलवे की फर्जी वेबसाइट पर बच्चों का रिजल्ट भी दिखवाया। उसके बाद न तो मुकेश कुमार फोन पर बात करता है और न ही फोन रिसीव करता है। मुकेश कुमार वर्तमान में गुवाहाटी (आसाम) में तैनात है। पीड़ित राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश कुमार, रोल सिंह व प्रताप सिंह निवासी भवनपुरा थाना गोवर्धन, योगेंद्र चौधरी व उसकी पत्नी मंजू चौधरी निवासी लालपुर मथुरा, राजकुमार चौधरी निवासी अवरानपुरा, हाथरस व एक अज्ञात के विरुद्ध ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया की नौकरी के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.