हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने जालसाज गैंग का खुलासा करते हुए एक शातिर को पकड़ा है। इस गैंग के सदस्य फेसबुक व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लेते थे। अश्लील वीडियो का डर दिखाकर फर्जी खातों में रकम डलवा लेते। करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी करने वाले से 48 फर्जी सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। इनके 7 फरार जालसाज साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी सोनू कुमार ने साबिर पुत्र फत्ते निवासी ग्राम बाबूगढ़, शेरगढ़ को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जबकि इसके जालसाज साथी तारीफ पुत्र फत्ते, रफीक पुत्र समसू, सहीद पुत्र साहब खां, आलम पुत्र सत्तार, मुस्ताक खां पुत्र जहुरू समस्त निवासीगण ग्राम बाबूगढ़ शेरगढ़ और 2 अज्ञात जालसाजों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। सीओ छाता ने बताया कि फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जालसाजी करते थे। इसके अलावा व्हाट्सएप से वीडियो कॉल करके लोगों को अपने झांसे में फंसाकर खातों में पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे से फर्जी एकाउंट में पैसे डलवाते हैं। कब्जे से 48 सिमकार्ड 4 जी के बरामद हुए हैं। यूपी के कई जिलों के लोग जालसाज गैंग ने ठगे है।
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि इस गैंग ने अभी तक 51 लोगों से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी की है। यूपी के मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद आदि जिलों में यह ठगी कर चुके हैं। इस गैंग का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। जल्द ही फरार जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
