• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेसवे पर 60 मीटर तक घिसटती रही दरभंगा जाती स्लीपर कोच बस

ByVijay Singhal

Feb 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा टैंटीगांव/मांट के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88 के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर कोच बस करीब 60 मीटर तक घिसटती चली गई। इसी के चलते किसी का पैर कटा तो किसी का हाथ टूट गया, वहीं सिर में गंभीर चोटें तक लगीं। हादसे में तीन सवारियों की मौत हो गई थी, करीब छह लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे में करीब 40 सवारी घायल हुई हैं। बस पलटने के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सुरीर पुलिस की मदद मिलने से घायलों को समय से इलाज मिल सका। दिल्ली के नरेला से शिवप्रकाश ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस करीब 120 सवारियां लेकर बिहार के दरभंगा के लिए चली। बस यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 88 (टैंटीगांव) के पास पहुंचते ही बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मचने लगी। खून से लथपथ सवारियां अपने दुख को देखकर कम दुखी थीं, उन्हें केवल बच्चों और परिवार की चिंता सता रही थी। किसी का पैर कटकर लटक चुका था तो किसी का हाथ कटकर अलग हो गया।

इतने भीषण हादसे को देखकर हर कोई द्रवित होता दिखा। सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटलों को भिजवाया। मकसद था कि गंभीर घायलों की जान बचाई जा सके। जिला अस्पताल से छह लोगों को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल रेफर कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रोशन कुमार 31 बर्षीय पुत्र भूषण सिंह निवासी वार्ड 3 नया नगर बेगूसराय, राम कुमार 43 पुत्र रामबहादुर शाह निवासी कमलपुर वार्ड 13 बिरौल दरभंगा बिहार और राम कुमार 35 बर्षीय पुत्र अकलू पंडित निवासी अंबा निरोला दरभंगा की मौत हुई है। करीब 40 घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
होली मनाने के लिए घर जा रहे थे सभी
होली की खुशियां मन में बसाए गांव जा रहे मजदूरों और उनके परिवार को क्या मालूम थी कि आगे वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। उनकी सारी होली की खुशियां काफूर हो गईं। कई परिवार तो शरीर से लाचार तक हो गए हैं तो किसी का परिवार का मुखिया चला गया या फिर किसी का बेटा भी चला गया। अब केवल इनके आंखों में आंसू के अलावा कुछ भी नहीं है। बार-बार अपनी तरफ देखकर परिवार के सदस्य को याद करना नहीं भूल रहे। इन मजदूर परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। किसी के परिवार में मौत हो गई है तो कोई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एक घंटे तक रेस्क्यू, २० एंबुलेंस से भिजवाए घायल यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पुलिस प्रशासन का बचाव व राहत कार्य करीब एक घंटे तक चलता रहा, वहीं डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 20 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और जो सवारियां बची हुई हैं उनको भी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। कुछ जो चुटैल हुए हैं, वह वापस दिल्ली चले गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.