• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। शेयर ब्रोकर के खाते से 49 हजार रुपये निकले

ByVijay Singhal

Feb 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के शेयर ब्रोकर के खाते से करीब 49 हजार रुपये निकल गए। ऐसा मोबाइल पर जियो मार्ट के आए लिंक पर क्लिक करने के बाद 5 दिन पहले तीन बार में यह धनराशि खाते से निकाली गई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर की टीम पूरी जानकारी जुटा रही है।घीया मंडी के गाली सर्बियान निवासी राजकिशोर शर्मा के मोबाइल पर 14 फरवरी को जियो मार्ट से लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करने के कुछ देर बाद ही मेसेज आया कि 14 हजार रुपये खाते से निकल गए हैं। इसके बाद 10 मिनट में दो बार 35 हजार रुपये भी निकल गए। पीड़ित ने तत्काल एचडीएफसी बैंक में संपर्क करके खाते को ब्लॉक कराया। उसके बाद इसकी शिकायत साइबर सेल में की। साइबर टीम खाते से निकली धनराशि की जानकारी जुटा रही है। साइबर सेल के दरोगा प्रवीण मिश्र ने बताया कि पूरी जानकारी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि निकली धनराशि वापस हो सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.