• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। बस स्वामी कराएंगे शराबी चालक के खिलाफ मुकदमा

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मथुरा डिपो कीअनुबंधित बस के शराबी चालक के खिलाफ बस स्वामी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एआरएम ने बताया बस स्वामी के खिलाफ जांच रिपोर्ट आरएम को भेज दी गई है। सोमवार को आरएम इस संबंध में कार्रवाई कर सकते हैं। मथुरा-फिरोजाबाद मार्ग पर संचालित मथुरा डिपो की 42 सीटर बस यूपी-85 एई 9424 का चालक मनीष निवासी नौहझील व हाल निवासी नरहौली 16 फरवरी को करीब 43 सवारियां लेकर चला। हरीपर्वत के पास डिवाइडर से टकराकर बच दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। शराबी चालक बस को रुनकता पर छोड़कर भाग गया। एसएसआई संजीव शर्मा ने दूसरी बस भेजने की बात कही पर बस में सवार संकल्प कपिल निवासी मानस नगर बस को सुरक्षित चलाकर मथुरा के अंतरराज्यीय बस अड्डे तक ले गया। एसएसआई ने तत्काल जांच रिपोर्ट एआरएम को सौंप दी। एआरएम ने भी आरएम आगरा बीपी अग्रवाल को जांच रिपोर्ट भेज दी। एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि बस स्वामी सीताराम छौंकर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। बस स्वामी चालक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। बस स्वामी ने बताया कि थाना हाइवे में वह मुकदमा दर्ज कराएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.