• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा। छाता पुलिस ने 25 हजार का ईनामी डकैती का आरोपी पुलिस ने दबोचा

ByVijay Singhal

Feb 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा छाता पुलिस और स्वॉट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस मिला है। इनामी डकैती के मामले में पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि छाता कोतवाल संजीव कुमार दुबे और उनकी टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनामी 24 जून 2022 में हाईवे पर गुलशन ढाबे के पास ट्रेलर की डकैती में शामिल था। उस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पकड़ा गया नासिर निवासी ग्राम बिसरू पुन्हाना जिला नूहं (मेवात) हरियाणा का निवासी है। इससे पूर्व डकैती में शामिल आमिर खान निवासी आकेड़ा सदर नूंह हरियाणा, अजरुद्दीन उर्फ अजरू उर्फ अज्जू निवासी घघवाड़ी कैंथवाड़ा भरतपुर (राजस्थान), मुरशलीम उर्फ हुक्मी निवासी गांव जैमत पुन्हाना नूहं मेवात हरियाणा, साहून निवासी धौज धौज फरीदाबाद (हरियाणा) और इकराम निवासी ग्राम जैमत पुन्हाना नूहं हरियाणा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.