हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री राधा वैली रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में व्यापारी नेता व सोसाइटी के महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल के श्री राधा वैली स्थित आवास पर 12-13 जनवरी की मध्य रात्रि में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश भरतिया ने कहा कि 20 दिन से भी अधिक व्यतीत हो जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से यहां के निवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। समिति के संरक्षक मानसिंह जादौन ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने अपनी साईबर सैल को सक्रिय कर घटना का खुलासा करना चाहिए। सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि श्री राधा वैली निवासी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर चोरी की घटना के खुलासे की मांग करेंगे। बैठक में श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ शैलेश सिंह, बृज बिहारी शर्मा, पंकज गुप्ता, विनोद कौशिक, मानसिंह जादौन, प्रेम कुमार गोयल, कै. बी. राम, चौ. आर के सिंह, बी डी राना, अशोक कुमार मौर्य, गौतम कुमार मिश्रा, एसडी शर्मा, अजीत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, चंद्र गुप्त मौर्य, ऋषि कुमार, मनोज कुमार, कपिल शर्मा, अंकुर मित्तल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता उमेश भरतिया ने की।
