हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भाजपा नेता विनय कटियार शुक्रवार को ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। दर्शन करने के दौरान ही उनके पुत्र रिंकू कटियार की अचानक तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने के बाद वे गिर पड़े। यह देखकर कटियार की सुरक्षा में लगे कमांडो और पुलिसकर्मियों ने संभाला और उठाकर मंदिर परिसर में बने मेडिकल हेल्थ कैंप ले गए। जहां डॉक्टर सचिन और फार्मासिस्ट देवेंद्र ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन विनय कटियार ने कहा कि बेटे की तबीयत सही है। चक्कर आने के कारण गिर गए। इस दौरान भाजपा नेता ने पत्रकारों के सवालों का उत्तर देने से मना कर दिया। सिर्फ यही कहा, यह उनका निजी कार्यक्रम है। दरअसल, भाजपा नेता बृहस्पतिवार देर शाम वृंदावन पहुंचे। यहां विनय कटियार चैतन्य बिहार स्थित जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैद्य हरिओम चतुर्वेदी के पुत्र धीरज चतुर्वेदी के विवाह समारोह में शामिल हुए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
