• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा। एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Feb 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर-टैंटीगांव के मध्य कट की मांग को लेकर सुरीर में अंबेडकर पार्क के समीप खेल मैदान पर चल रहे धरना में बृहस्पतिवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। टैंटी गांव के मध्य कट की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अधिकारियों के उपेक्षित रवैया से आक्रोश है। उधर धरने पर बैठे भूपेंद्र सिंह राजपूत ने आक्रोश जताते हुए कहा कि धरने का पांचवा दिन चल रहा है लेकिन अभी तक अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कट की मांग का शीघ्र निराकरण न हुआ तो किसान कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को क्षेत्र के किसानों की पंचायत होगी। पंचायत में यमुना एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च के लिए रूपरेखा तैयार की जायेगी। अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सिंह राजपूत, दीपा पूर्व प्रधान, मुरारी सिंह लम्बरदार, रवि सिंह, अजय चौहान, लोकेश ठाकुर, शंकर सिंह, नकुल तोमर, सुनील सिंह, सचिन कुमार, बहादुर सूर्यवंशी, ओमी शर्मा, पवन चौधरी, आकाश सिंह, टिंकू तोमर, अमित पाठक, अंगपाल, अंकित राणा, पवन सिंह, रंन्नो आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.