• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा। जिला अस्पताल आएं तो पानी भी साथ लाएं

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में रोजाना जिलेभर से गंभीर और साधारण मर्ज के सैकड़ों मरीजों के साथ हजारों की संख्या में तीमारदार पहुंचते हैं। यहां भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को ८१२ मरीजों का पंजीकरण कर डॉक्टरों ने ओपीडी में उपचार दिया। अस्पताल के छह वार्डों में भी मरीज भर्ती हैं। बावजूद इसके यहां अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां लगी वाटर कूलर मशीन खराब पड़ी है और उसकी टोटी टूट कर गायब हो गई हैं। जबकि जो वाटर कूलर चल रहा है वहां पर इतनी गंदगी फैली रहती है कि लोग यहां से पानी भरने के बजाए बाजार से पानी की बोतल खरीदना ज्यादा ठीक समझते हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों के रिश्तेदार घरों से पानी की बोतलें भरकर ला रहे हैं। अस्पताल परिसर में कहने को तो तीन वाटर कूलर मशीन लगी हैं, लेकिन इनमें से एक पूरी तरह खराब है। एक्स-रे विभाग के सामने आरओ प्लांट लगा है। यहां इतनी गंदगी रहती है कि मरीज और तीमारदार पानी पीने से बचते हैं। वार्ड के पास स्थित वाटर कूलर की स्थिति भी यदा-कदा बिगड़ जाती है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए सीएमएस कार्यालय के सामने आरओ वाटर कूलर लगा है। यह बिना पानी सूख गया है। इसकी टोंटी तक जाम हो गई हैं, जिसे लोगों ने थूकदान बना दिया है। अस्पताल के वार्ड में नया बस स्टैंड निवासी दीपक की बहन भर्ती है। पानी के लिए भटक रहे दीपक ने बताया कि घर से पीने के लिए दो बोतल पानी लेकर आए, खत्म हो गया देख रहा हूं कहां मिलेगा। शरद ने बताया कि वह भी अस्पताल में मरीज के साथ आया है, बाहर आकर देखा तो टोंटी में पानी ही नहीं है। जहां पानी है वहां भीड़ लगी है। डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस जिला अस्पताल ने बताया,वाटर कूलर नगर निगम प्रशासन के द्वारा लगाया गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सही नहीं कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगाए गए दो आरओ वाटर कूलर सही काम कर रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.