हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में पर्यटन सुविधा केंद्र के लिए पुराने अस्पताल की जमीन का चयन हुआ है। वृंदावन के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब बलदेव में भी श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाएगा। इसके लिए पुराने अस्पताल की जमीन का चयन किया गया है।
वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने टीएफसी का निर्माण किया है। इस में वाहन पार्किंग के साथ बहुत ही सस्ती दर पर ठहरने और भोजन की सुविधा दी गई है। यहां तक कि श्रद्धालुओं को खुद भोजन बनाने के लिए भी यहां सुविधा दी जा रही है। यही व्यवस्था अब तीर्थ विकास परिषद अन्य तीर्थ स्थलों पर भी प्रदान करने के प्रयास में है। इसके लिए बलदेव, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत बलदेव में पुराने हॉस्पिटल की जमीन का चयन किया है। इस जमीन के स्वामित्व को लेकर जिला पंचायत और दाऊजी मंदिर प्रबंधन में विवाद था। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की पहल पर दोनों पक्ष यहां टीएफसी निर्माण के लिए सहमत हो गए हैं। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने न्यायालय में भी अर्जी देने पर सहमति जताई है। इसके निर्माण से बलदेव में दूर से आने वाले श्रद्धालु रात में ठहर सकेंगे। बलदेव के लोग लंबे समय से मथुरा से बलदेव के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मथुरा से गोकुल होते हुए रोडवेज बस संचालित की जाएं। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सहूलियत मिल सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
