हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कोचिंग सेंटर में नशीला पदार्थ का सेवन कराकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण की शिकार छात्रा पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में उसके परिवार ने नाराजगी जाहिर की है। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली परिसर में धरना देकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। विदित है कि शनिवार को आरोपी शिक्षक के पक्ष में कोचिंग के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कोतवाली परिसर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस को ज्ञापन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दिए गए बयान में शिक्षक के पक्ष में आए छात्र-छात्राओं ने पीड़िता का नाम उजागर करते हुए चरित्रहीन कहने के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि नाम उजागर होने के कारण छात्रा पर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। रविवार को पीड़िता की मां, पिता, भाई, बहन सहित अन्य परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। पीड़िता और उसके परिवार ने हाथों में मेरी निजता हनन किया जा रहा है, मुझे न्याय दो, चरित्रहीन कहकर बदनाम किया जा रहा है, मेरे नाम का मीडिया ट्रायल हो रहा है आदि लिखी तख्तियां ले रखीं थीं। पीड़िता द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों ने गांधी पार्क में धरना देकर शिक्षक को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। निष्पक्ष जांच की जाए।
बार-बार पुलिस बुला रही पीड़िता को
यह पुलिस की कार्यप्रणाली है या पीड़िता को परेशान करने का तरीका। पीड़िता को बयान देने के लिए बार-बार कोतवाली बुलाया जा रहा है। जबकि पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व दिए गए बयान को बदलने के लिए पुलिस दबाव बना रही है और उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पुलिस छात्रा को परेशान कर रही है। प्रवीण मलिक, सीओ सदर ने कहा अभी छात्रा के मामले में जांच की जा रही है। लोगों से जानकारी एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
