• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। यमुनापार के तिवारी पुरम में दो हजार रुपये के लिए दोस्त की कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना यमुनापार के अंतर्गत तिवारी पुरम में दो हजार रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को जमुनापार पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। हत्या में शामिल उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 25 जनवरी को सूरज उर्फ राजाराम निवासी तिवारीपुरम ने दोस्त विनीत निवासी हंसगंज के साथ मिलकर चाकू और ईंट से वार करके सोनू की हत्या कर दी थी। सूरज और सोनू दोस्त थे। मृतक मूलत: जगीना, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था, जबकि फिलहाल किराए पर छत्ता बाजार के श्याम कॉपलेक्स के बराबर में एक मकान में रह रहा था। इस मामले में मृतक के भाई मोनू ने दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। लगातार पुलिस की टीम हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थीं। रविवार को आखिरकार जमुनापार पुलिस को एक हत्यारोपी को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। एसपी सिटी ने बताया कि केवल उधार के 2 हजार रुपये न देने पर हत्यारोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा और लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी शिवशरण सिंह ने टीम के साथ मिलकर हत्यारोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही फरार हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.