• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। भाजपा नेता नरेंद्र पर 71 लाख रुपये गबन करने का आरोप

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। करीब 71 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया। हाईवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते ही भाजपा नेता के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हाईवे पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। आनंदवन निवासी नेत्रपाल सिंह ने भाजपा नेता और साझीदार नरेंद्र सिंह निवासी तत्वदर्शी वाटिका के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमे में नरेंद्र सिंह का आरोप है कि साझीदारी में 71 लाख रुपये से अधिक हड़पने वाले नरेंद्र सिंह सालों तक हिसाब नहीं किया। बार-बार मांगने पर भी रुपये वापस नहीं किए। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले में फर्जीवाड़ा तक किया। आखिरकार थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज करने गए पीड़ित का मुकदमा दर्ज ही नहीं हो सका। आखिरकार पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी कीमत पर जालसाज नरेंद्र बच नहीं पाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.