हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में छाता तहसील के कोसीकलां शनिदेव धाम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विवाह समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी तरुण सेठ, सीमा रानी, कथा व्यास मनमोहन शास्त्री ने ब्रज राज भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रों के साथ दीपप्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, ओमेक्स ग्रुप के संचालक जयभगवान गोयल, उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय, रामहरि यदुवंशी, नगरपालिका कोसीकला के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार शर्मा, कार्यवाहक अधिकारी योगेंद्र शर्मा सहित सामाजिक लोग मच पर मौजूद रहे। वहीं सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नव दंपति जोड़ों को अपना आशीर्वाद देकर कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस दौरान ब्रज की धरती पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को लेकर भगवान श्री कृष्ण और राधा की मनमोहक आकर्षक झांकी और ब्रज की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका सभी आगंतुकों ने जमकर आनंद लेते हुए नाचने गाने पर मजबूर हो गए। जिसे देखकर हर कोई आनंदित होता हुआ नजर आया। इस अवसर पर मौजूद समाजसेवियों राजनीतिक लोगों एवं हजारों दर्शकों ने 65 जोड़ों पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया। उप जिलाधिकारी तहसीलदार ने नव दंपति जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जोड़ो को 31 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। ताकि नवदम्पति जोड़े आत्मनिर्भर बन सके। इस बारे में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग एवं उप जिलाधिकारी स्वेता सिंह ने जानकारी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
