हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मंदिरों में झूलनोत्सव का आयोजन कर हरियाली तीज महोत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया। कस्वे के गणेश मंदिर , नवदुर्गा मंदिर , राधारानी मंदिर आदि जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वही गणेशबाग मनकामेश्वरी मंदिर पर माता मनकामेश्वरी ने हरी पोषक घारण कर हरी घटाओ के मध्य हिंडोलो में विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिए। एबं झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात्रि तक दर्शनों को लेकर भक्तो की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही। इस दौरान मनोज नागर विशाल पाराशर ललितमोहन गुप्ता कालीचरन अग्रवाल पुनीत चौबे सोनू गोस्वामी राजन भट्ट मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
