हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर भगवान रंगनाथ का विवाह उत्सव मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन में माता गोदा (लक्ष्मीजी) का वैदिक मंत्रों के मध्य अभिषेक किया गया। देर शाम आचार्याें ने विवाह मंडप में भगवान का गोदाजी के साथ विवाह कराया। विवाह की रस्म वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निभाई गई। इसमें मां गोदाम्मा का केसर मिश्रित हल्दी, चंदन से लेपन कर पवित्र नदियों के जल से अभिषेक कर तेल से केश बनाए गए। नवीन पोशाक, आभूषण धारण करवा कर कुंभ आरती की गई। पुस्कर्णी द्वार के समीप माला की अदला बदली की गई। मंदिर के पुजारी नाचते गाते माता गोदाजी की माला भगवान रंगनाथ के लिए और भगवान रंगनाथ की माला गोदाजी के लिए लेकर गए। यह क्रम तीन बार चला। इसके बाद भगवान रंगनाथ और माता गोदाजी की आरती कर दोनों को मंडप में ले जाया गया। यहां विवाह मंडप में भगवान रंगनाथ और माता गोदाजी का विवाह उत्सव हुआ। राजू स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विवाह संपन्न कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
