हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप शुरू हो गए हैं। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों की मस्ती की पाठशाला शुरू हो गई है। बच्चे समर कैंप में योग, पेंटिंग, रंगोली आदि सीख रहे हैं। शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन में समर कैंप योगा, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समूह के साथ बच्चों ने रंगों, फूलों, खड़िया, गेरु, मोती और चावल आदि वस्तुओं का प्रयोग करके पर्यावरण सुरक्षित करने का संदेश दिया। समूह प्रतियोगिता में प्रथम अनंत रावत, परी रावत की टीम रही। द्वितीय अनु रावत और दीपचंद्र रही। तृतीय स्थान पर शिवानी और ज्वाला की टीम रही। मिट्टी कला प्रतियोगिता में बच्चों ने मूतियां, बर्तन, खिलौने, सजावटी वस्तुएं को बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कविता सक्सेना, प्रियंका, लता पांडे, पायल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
