• Mon. Feb 16th, 2026

स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी, मथुरा द्वारा दो जरूरतमंद बहनों का सामूहिक कन्यादान सम्पन्न

ByVijay Singhal

Nov 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सामाजिक सेवा और मानवीयता के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी, मथुरा (एस.एफ. संस्था) ने एक बार फिर अपने “प्रोजेक्ट लाडो” के अंतर्गत दो जरूरतमंद बहनों — नेहा एवं शीतल (पुत्री श्री वीरपाल, निवासी सौंख रोड, पालीखेड़ा, मथुरा) — का सामूहिक कन्यादान कर समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था के संस्थापक श्री पियूष बंसल ने बताया कि समाज की हर बहन-बेटी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। जब किसी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से विवाह जैसे पवित्र अवसर अधूरे रह जाते हैं, तब संस्था के सदस्य एक परिवार बनकर उस सपने को पूरा करने के लिए आगे आते हैं। इस पावन अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एवं दिशा फैशन संस्थान की  डायरेक्टर श्रीमती शिखा बंसल ने अपनी टीम के साथ विवाह हेतु आवश्यक वस्तुएँ जैसे — दावत के लिए राशन सामग्री, दोना-पत्तल, पायल, बिछुए, मिक्सी, कुकर, रूम हीटर, पाँच बर्तन, स्टील की टंकी, गैस चूल्हा, प्रेस, श्रृंगार का सामान, सात साड़ियाँ, दो जोड़ी वर के वस्त्र, एक बेडशीट, कंबल, स्ट्रॉलर बैग, और अन्य उपयोगी वस्तुएँ तथा नकद राशि भेंट कर कन्यादान का पुण्य कार्य सम्पन्न किया। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिजीत सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि,कन्यादान सबसे बड़ा महादान है और ऐसे कार्य समाज में एकता, प्रेम और मानवता का संदेश देते हैं। संस्था के वरिष्ठ सदस्य भारत अग्रवाल जी ने कहा कि हर बहन-बेटी तक मदद पहुँचाना ही संस्था का धर्म है जिसे सभी सदस्य मिलकर पूरी निष्ठा और सेवा भावना से निभा रहे हैं। संस्था की वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा जी ने बताया कि कन्यादान की सूचना संस्था को दो माह पूर्व प्राप्त हुई थी, जिसके बाद सभी सदस्यों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में तुषार बंसल जी ने दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य — रजनी अग्रवाल, मीनल, रंजना मित्तल, नेहा मित्तल, ज्योति अग्रवाल, जितेन्द्र , विक्रम, चिराग, राघव, सौरभ, पवन, अल्पेश, प्रिंस, अश्विनी, अमरीश ,विवेक ,तथा सद्भावना ब्लड बैंक से संजीव जी आदि उपस्थित रहे। स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी, मथुरा द्वारा यह सेवा कार्य इस विश्वास के साथ किया जा रहा है रिश्तों का नाम जरूरी नहीं होता, कुछ बेनाम रिश्ते भी रुकी सी ज़िंदगी को साँस दे जाते हैं।”संस्था ने सभी समाजसेवियों, सहयोगियों और संवेदनशील नागरिकों से निवेदन किया है कि वे भी इस मुहिम से जुड़कर “लाडो के कन्यादान” जैसे पुण्य कार्य में सहयोग दें, ताकि कोई भी बेटी अपने विवाह के दिन खुद को असहाय महसूस न करें।।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.