• Sat. Feb 14th, 2026

राया में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

ByVijay Singhal

Mar 6, 2025
Spread the love
मथुरा के राया थाना क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि लंकापुरी निवासी अजीत रावत फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार की रात उनकी पत्नी वंदना (28) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मायका पक्ष को सूचना दी तो वह भी आ गए। पुलिस ने विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भरतपुर, कुम्हेर स्थित गांव सरोता निवासी विवाहिता के रिश्तेदार ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने मित्र जय प्रकाश की बेटी वंदना का विवाह 6 फरवरी 2018 को अजीत रावत के साथ कराया। शादी के बाद वंदना ने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। तीन साल पहले किसी बात को लेकर वंदना और ससुरालियों में विवाद हो गया था। मामले के निपटारे के लिए पंचायत भी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.