हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे के अंतर्गत बलराम सिटी कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव गले में फंदा लगाये कमरे में लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला जांच को नमूने कलेक्ट करा शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार दोपहर बलराम सिटी कॉलोनी, पालीखेडा, हाइवे में नव विवाहिता संतोषी (26) पत्नी राजीव कोहली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये कमरे में लटकी थीं। बताते हैं कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव परसारा, चंदपा, हाथरस निवासी मृतका के पिता चंद्रपाल ने पुलिस को बेटी की मौत की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जांच को नमूने कलेक्ट किये तो सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने मौका मुआयनवा कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं दूसरी ओर इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता चन्द्रपाल ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी-2025 में सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर की थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न व मारपीट करने लगे। कुछ माह बाद बेटी गर्भवती हो गयी तो ससुरालियों ने धोखे से उसे दवा खिलवाकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुरालियों ने बुधवार को बेटी के साथ मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को फंदा लगाकर लटका दिया। पुलिस ने पति समेत पांच सुसरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
