• Fri. Oct 31st, 2025

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले विवाहिता की मौत, मायके वालों को पीटा, हंगामा

ByVijay Singhal

Oct 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के मगोर्रा के गांव नगला खारी में  शादी के छह माह बाद ही विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर ससुरालीजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर डाली। इस मामले में ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या के अलावा मारपीट सहित दो केस दर्ज किए गए हैं। डीग (राजस्थान) के कस्बा जनूथर निवासी रेनू और मोना (19) की शादी इसी साल 18 अप्रैल को दीपक और संदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों खेतीबाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में संदीप की पत्नी मोना का शव फंदे पर लटका मिला। इस पर घर में चीखपुकार मच गई। घर में मोना का झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर डीग से विवाहिता के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मोना की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि शादी के बाद से ही बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस पर ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। गांव के लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। दोनों पक्षों में गुत्थमगुत्था हो गई। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन रेनू को पूछताछ के लिए थाने ले जाने का प्रयास किया तो मायके वाले हंगामा करने लगे। पुलिस रेनू को अपने साथ थाना मगोर्रा ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मगोर्रा में नवविवाहिता की दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मायके वालों के साथ मारपीट करने के मामले में भी ससुरालीजन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.