• Tue. Feb 10th, 2026

ठा. राधा दामोदर मंदिर में होंगे निर्धन कन्याओं के विवाह

ByVijay Singhal

Oct 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन की सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में श्रीजीव गोस्वामी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 4 दिसम्बर 2023 को मन्दिर प्रांगण में गरीब, दिव्यांग, अनाथ एवं असहाय पांच कन्याओं का सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के अनुसार सामूहिक विवाह समारोह भव्यता पूर्वक सम्पन्न होगा।इस अवसर पर श्रीधाम वृन्दावन के अनेकानेक सन्त,ब्रजवासी, वैष्णव, बृजवासी जन पधार कर नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया कि गरीब कन्याओं को घरेलू उपयोगी सामान, वस्त्र, बर्तन आदि कन्यादान रूप में मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरुलता गोस्वामी (मां गुसाई) के द्वारा प्रदान किया जायेगा।
मन्दिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने कहा कि कोई भी गरीब परिवार मन्दिर ट्रस्ट कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकता है।मन्दिर के सेवायत आचार्य पूर्णचन्द्र गोस्वामी महाराज ने समस्त भक्तों व समाजसेवियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग देने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.