• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में घर में पड़ा मिला वृद्धा महिला का शव,गले में धारदार हथियार के निशान

ByVijay Singhal

Dec 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। महिला के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान बने हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना थाना क्षेत्र के तिरवाया गांव की है। गांव में घर में सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली सो रही थी परिवार एक शादी समारोह में गया था। मृतका के पुत्र विजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ आगरा एक शादी समारोह में गया था। घर पर मेरे ताऊ और माता जी थी।सुबह जब हम शादी से लौटकर आए तो हमारी माता जी का शव हमें घर में पड़ा मिला है।महिला के गले पर चाकुओं के निशान बने हैं। घर में एक वृद्ध बाहर सो रहा था, लेकिन उसे कुछ भी सुनाई नहीं देता है। परिजनों ने घटना की सूचना थाना राया पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ महावन आलोक सिंह एवं राया थाना प्रभारी निरीक्षक उमड़ी बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.