हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक होली डोला धूमधाम से संपन्न हुआ। यह शोभायात्रा द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से शुरू हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद डोले को रवाना किया गया। डोला यात्रा में समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रंग-गुलाल उड़ाते, ढोल-नगाड़ों और ब्रज के रसिया गीतों की धुन पर यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोले का स्वागत किया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष डोले में लगभग 20 से 22 झांकियां शामिल थीं। 6 डीजे और 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर राधा-कृष्ण की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न बैंड-बाजों की धुनें पूरे वातावरण को उत्सवमय बनाए हुए थीं। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है और समाज की एकता व परंपरा का प्रतीक है। पाठक ने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया था, जहां पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मुख्य डोले पर विभिन्न पीठाधीश्वर और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
