हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के ईसापुर गांव में होली खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के दौरान रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआती बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और फिर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जमुनापार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई नहीं की और उन्हें ही थाने में बैठा लिया, जबकि मारपीट करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। बाद में कई ग्रामीण थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
