• Mon. Feb 9th, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़, केंद्र प्रभारी समेत कई घायल

ByVijay Singhal

Sep 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के हाईवे किनारे स्थित रामा ऑर्चिड काॅलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर नहाने को लेकर विवाद हो गया। युवक की पिटाई के बाद गुस्साए लोगों ने मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। सुबह परमानंद गार्डन के निकट स्थित रामा ऑर्चिड काॅलोनी में स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर बाईपास निवासी वीर सिंह नहाने के लिए गया था, तभी नशामुक्ति केंद्र संचालक सुरेंद्र सिंह से नहाने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। जब वीरसिंह के साथियों को इसकी जानकारी हुई तो गुस्साए लोगों ने वहां पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। सुरेंद्र सिंह सहित कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर वीरसिंह का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र संचालक एवं उसके साथियों ने एकजुट होकर उसके गले में पड़ी तौलिया से उसे फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.