• Thu. Feb 19th, 2026

एपीसीएल के 8वें टूर्नामेंट की तैयारियों पर मंथन

ByVijay Singhal

Sep 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। में अधिवक्ताओं के बीच होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) की तैयारियों को लेकर बौहरे कन्हैया लाल सभागार में बैठक हुई। बैठक में टूर्नामेंट के संरक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों पर मंथन किया। टूर्नामेंट में 8 टीम खेलेंगी।खिलाड़ियों का चुनाव 30 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से होगा। संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, लकी कमल, सौरव श्रीवास्तव और शैलेश दुबे ने कहा कि प्रत्येक टीम को 4 लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे खिलाड़ियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। सचिव राकेश यादव ने बताया कि वरिष्ठता के आधार तनवीर अहमद, रवि उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, उत्तम सिंह, हरेंद्र शर्मा, अनुराग ठाकुर और अनिल शर्मा को अलग-अलग टीम का कप्तान बनाया है। खिलाड़ियों के चयन के दौरान समिति सदस्य और अधिवक्ता खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.