हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
फरह। गांव रहीमपुर निवासी युवक की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। राहुल (20)पुत्र बल्लो शुक्रवार रात को फरह में पथवारी मंदिर पर जागरण सुनने के लिए गया था, शनिवार को जब कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक पार करके कस्बे की ओर गए तो शव नई तीसरी लाइन किनारे मिला। सूचना पर परिजन, ग्रामीण व स्थानीय पुलिस पहुंची। बताया गया कि बीती रात को जागरण के लिए जाते समय नए ट्रैक पर ट्रायल कर रहे इंजन की चपेट में आने से राहुल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल के पिता का भी करीब 8 माह पूर्व देहांत हो चुका है। मां का रो रो कर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक सतीशचंद ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
