हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में कोचिंग सेंटर में साथी के साथ छात्रा का शोषण करने वाला कोचिंग संचालक और मुख्य आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस को एक सप्ताह का समय लग गया। नगर के सक्सेना कोचिंग सेंटर के संचालक अभिषेक और उसके साथी एक छात्र पर नगर की छात्रा ने नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के साथ-साथ छेड़छाड़, धमकी देने व अपराध में सहयोग देने के अलावा लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण 2012 की धारा 3,4,7,8 व आईटी एक्ट की धारा 66 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। बीते बृहस्पतिवार को मामला मीडिया में उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों से संपर्क कर कोचिंग संचालक को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर भागता रहा। पुलिस ने बुधवार की रात आरोपी छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छात्र नाबालिग है। इधर पीड़िता पर आरोपी पक्ष द्वारा लगातार राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार को मेडिकल के बाद बुधवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज होते ही पुलिस ने अभिषेक और मुख्य आरोपी छात्र को न्यायालय में पेश किया गया है। छात्रा के यौन शोषण के मामले में दो गिरफ्तारी हुईं हैं। इनमें कोचिंग संचालक के साथ मुख्य आरोपी छात्र भी शामिल है। छात्र की उम्र 16 वर्ष एक माह है और वह नाबालिग है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। प्रवीण मलिक, सीओ सदर ने बताया बेटी को नशीला पदार्थ का सेवन कराने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अभी और पुलिसकर्मी सहित कई लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
