हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। महिला की ससुराल आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई गांव में है। पति से अलग रहने के कारण वह मथुरा में रहती थी। साथ ही एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। आत्महत्या की वजह गृहक्लेश बताई जा रही है। ललिता (38) पत्नी शिशुपाल निवासी खड़वाई, सिकंदरा, आगरा का मायका उसफार नौगांव में है। मायके वाले वर्तमान में हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश विहार में रहते हैं। पास में ही महिला किराए के मकान में रहती थी। पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। महिला के तीन बच्चे हैं। इनमें से एक उसके साथ रहता था, जिसे पिछले ही दिनों भरतपुर के एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिल कराया था। पुलिस के अनुसार महिला फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। कार्यालय की चाबी उसके पास रहती थी। मंगलवार को वह कार्यालय नहीं पहुंची। कई बार सहकर्मियों ने फोन किया। मगर, उसने फोन भी नहीं उठाया। इस पर वह उसके किराए के कमरे पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। मगर, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजे को तोड़कर प्रवेश किया तो महिला का शव फंदे पर लटका पाया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी है। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
