हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नभ, जल और थल में भारत की रक्षा में जुटे हुए सैनिकों और उनके परिजन की दीर्घायु को विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। सभी ने यमुना महारानी से जीत की प्रार्थना की है। देश में इस समय पाकिस्तान के विरुद्ध जो बिगुल बजाया है, उसमें सीमा पर तैनात हजारों जवान दिन-रात निगरानी में कार्य कर रहे हैं। माहेश्वरी समाज ने ठाकुरजी और यमुना महारानी से उनकी लंबी आयु और उनके मिशन को सफर बनाने की प्रार्थना की है। चुनरी मनोरथ का आयोजन समस्त महिला मंडल और माहेश्वरी समाज द्वारा किया गया। लगभग 100 से अधिक लोगों ने यमुना के घाट पर एकत्रित होकर जवानों की दीर्घायु और मिशन को पूरा करके सबके कुशल वापसी की कामना की। अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शिप्रा राठी, सचिव तृप्ति राठी, कोषाध्यक्ष रुचिता माहेश्वरी ने कहा कि हम सीमा पर भले ही नहीं हैं, पर हर पल सैनिकों के साथ इस मिशन में जुड़े हुए हैं। कविता माहेश्वरी ने देश भक्ति के नारे लगवाए। चुनरी मनोरथ के बाद आरती की गई। अलका माहेश्वरी, शालिनी दीवान, पूजा गोदानी, रचना भूधारिया, स्नेहा दीवान, बबीता माहेश्वरी, रेनू राठी, ऊषा राठी, गुंजन राठी, रुचिता माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, अभिषेक राठी आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
